Reva India News
Otherकोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना से बचने मॉस्क लगाएं व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें

मण्डला 15 अक्टूबर 2020

कोरोना वायरस मुख्यतः एक फ्लू जैसी बीमारी है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलता है यह वायरस मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण करता है। वायरस से प्रभावित होने पर बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खरास, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं। संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने वा खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है। बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुऐं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। धैर्य बनाए रखते हुए चिकित्सक से जरूरी परामर्श लेना चाहिए।

Related posts

पीपीपी मोड पर विद्यालय संचालन को मिले प्रोत्साहन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों की हुई समीक्षा

Reva India News

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 26 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

Leave a Comment