Reva India News
देशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुँचे जापान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की भारतीय राजदूत श्री जॉर्ज ने मुलाकात
एमपी-जापान के रिश्तों की मजबूती पर हुई बात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 जनवरी तक जापान यात्रा पर

 

मंडला 28 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज ने मुलाकात की।  इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और श्री जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्यप्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में आने का निमंत्रण देंगे। वे सभी के साथ वन-टू-वन चर्चा करके निवेश के कई अवसरों की जानकारी देंगे। यह जीआईएस राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होगी। इस समिट में विश्व के कई देशों से निवेशक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश-जापान की मित्रता में यह एक नये अध्याय की शुरुआत है।

 

 

 

 

प्रवासी भारतीयों ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की सुबह ही जापान की राजधानी टोक्यो पहुँचे। यहां पहुँचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने उन्हें तिलक लगाकर साफा बांधा, एनआरआई समुदाय ने उन्हें पारंपरिक तलवार भी भेंट की।

Related posts

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन का पंजीयन 19 सितम्बर से हुआ प्रारंभ

Reva India News

शिविर के माध्यम से प्रत्येक हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभान्वित करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

वित्तीय साक्षरता सप्ताह: बैंकिंग साक्षरता एवं जागरूकता

Reva India News

Leave a Comment