Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़

अजय देवगन और काजोल पहली दफा हलचल के सेट पर मिले

                                                                       अजय देवगन और काजोल पहली दफा हलचल के सेट पर मिले थे। अजय थे तब कम बोलने वाले। इंट्रोवर्ट किस्म के इंसान। जबकी काजोल जॉली नेचर की लड़की थी। उन्हें बातें करना खूब पसंद था। और इसिलिए उनके आस-पास हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती थी। काजोल ने अजय को पहली बार जब देखा था तो वो एक कोने में खड़े धूम्रपान कर रहे थे। काजोल को अजय ज़रा भी पसंद नहीं आए।
अजय अक्सर अकेले में बैठे रहते थे। इस कारण काजोल को लगा कि ये लड़का तो बहुत घमंडी है। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ी दोनों के बीच दोस्ती भी बढ़ने लगी। दैनिक भास्कर पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ये वो वक्त था जब अजय देवगन करिश्मा कपूर के साथ रिलेशन में थे। जबकी काजोल का भी कोई बॉयफ्रेंड था। काजोल अक्सर अजय से रिलेशनशिप एडवाइस लिया करती थी।
समय का पहिया घूमा और अजय और काजोल अपने-अपने प्रेमियों से छिटकर एक-दूजे के साथ आ गए। दोनों ही मन ही मन एक-दूजे को चाहने लगे। गुंडाराज वो फिल्म थी जिसमें अजय देवगन और काजोल ने एक-दूजे से अपनी मुहब्बत का इज़हार किया। और इस तरह ये दोनों एक-दूजे को डेट करने लगे। लगभग चार सालों तक अजय-काजोल का रिलेशन चला। और दोनों ने बड़ी चालाकी से दुनिया से अपने रिश्ते की बात छिपा भी ली।
आखिरकार इन दोनों ने तय किया कि अब शादी कर ली जाए। काजोल ने जब अपने घरवालों से कहा कि वो अजय से शादी करना चाहते हैं तो उनके पिता नाराज़ हो गए। उनकी नाराज़गी की वजह थी काजोल का तब मात्र 25 साल का होना। काजोल उस वक्त अपने करियर के शिखर पर थी। और काजोल के पिता शोमू मुखर्जी को डर था कि अगर उसने अभी शादी की तो उसका करियर खात्मे की तरफ बढ़ चलेगा।
काजोल ने पिता को मनाने के लिए काफी जतन किए। लेकिन पिता काजोल को शादी की परमिशन देने के लिए तैयार ही नहीं हुए। तब काजोल को गुस्सा आ गया और वो अड़ गई कि चाहे कुछ भी हो जाए। वो अजय से शादी ज़रूर करेंगी। चार दिनों तक काजोल और उनके पिता शोमू मुखर्जी के बीच कोई बात नहीं। हुई। आखिरकार बेटी की ज़िद के सामने शोमू मुखर्जी को झुकना पड़ा। उन्होंने काजोल को अजय से शादी करने की अनुमति दे दी।
इस तरह 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन और काजोल की शादी हो गई। बड़ी चालाकी से इन दोनों ने अपनी शादी से मीडिया को दूर रखा। हुआ कुछ यूं कि इन्होंने अपनी शादी के कार्ड पर शादी के वेन्यू का गलत पता छपवा दिया। मीडिया वालों को जब इनकी शादी का कार्ड हाथ लगा तो वो कार्ड में छपे वेन्यू की तरफ दौड़ पड़े। जबकी काजोल और अजय ने अपने ही घर की छत पर धूमधाम से महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से शादी कर ली।

Related posts

आज स्वर्णकार समाज के परिचय में नौकरी वाले को प्राथमिकता*

Reva India News

27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष मध्यप्रदेश वन्य-जीव और जैव-विविधता पर्यटन की है संगम स्थली प्रकृति दर्शन करने वालों की पहली पसंद मध्यप्रदेश

Reva India News

ग्राम बरवाही को मिली स्वास्थ्य सुविधा की सौगात सांसद श्री कुलस्ते ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment