Reva India News
Otherऑटोकोरोना वायरसटेकदेशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

14 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

मण्डला 14 अक्टूबर 2020

मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 14 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक जिले में 14 कोरोना मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में ग्राम जन्तीपुर निवासी 55 एवं 62 वर्षीय पुरूष, ग्राम मवईजर निवासी 23 वर्षीय महिला, बिछिया निवासी 30 एवं 36 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं.-2 नैनपुर निवासी 25 वर्षीय पुरूष, ग्राम पिण्डरई नैनपुर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं.-10 नैनपुर निवासी 29 वर्षीय महिला, बीजाडांडी के ग्राम चरगांव निवासी 50 वर्षीय महिला, घुघरी के डूण्डी झिगराटोला निवासी 28 वर्षीय पुरूष, नारायणगंज के ग्राम टिकरिया निवासी 44 वर्षीय पुरूष, सरदार भगत सिंह वार्ड मण्डला निवासी 23 एवं 45 वर्षीय महिला तथा 23 वर्षीय पुरूष शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई

Related posts

कलेक्टर ने किया कम्पलेंट सेल तथा एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

Reva India News

मंडला जिले को मिली नई सौगात नैनपुर में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय

Reva India News

परिवहन विभाग ने चलाया अभियान दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment