Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़

मडुआ, रागी किसी समय में ये हर कोई खाता था।

मडुआ, रागी
किसी समय में ये हर कोई खाता था। अब अन्य प्रदेशों में लुप्तप्राय हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में अब भी इसकी खेती होती है और वहां को लोग दैनिक भोजन में शामिल करते हैं।
केवल मडूआ की रोटी बनाना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए गेंहू के आटे में मिक्स करके बनाई जाती है और उसे राली रोटी कहते हैं।
मैने मड़ुआ की खेती नही देखी है जब मैं समझदार हुई तब तक मडुआ , सांवा इत्यादि की खेती बंद हो गई थी।
आजी बताया करती थी कि पहले लोग सांवा, कोदो, मकुनी, जोनहरी, धनकोदवा जैसे मोटे अनाज खाते थे।
धान,गेंहू की उपज कम होती थी ये अतिथियों के आने पर बनता था।
मेरी नानी के घर बारिश में पशुओं को खिलाने के लिए सांवा बोया जाता था। बारिश में खेतो में और कोई फसल न होने के नाते सांवे की बालियों पर तोते लटके रहते थे। न जाने कितने पक्षियो का भोजन हो जाता था।
जो इन पक्षियों से बचता था नानी जी अगले वर्ष के लिए बीज के लिए रखती थी और कुछ का चावल बनाती थी जिसकी खीर बहुत स्वादिष्ट होती थी।
मडुआ की रोटी तो नही खाई है परंतु इसकी लपसी एक बार आजी ने बना कर खिलाया था जो जमकर हलवे जैसी हो गई थी बेहद स्वादिष्ट थी।
यदि मैं गलत नही हु तो शायद कोदो और मडुआ एक ही को कहते हैं।
मां बताती हैं कि कोदो में एक मतवाना कोदो भी होता था जिसको खाने से नशा हो जाता था।
जो अनाज हमने खाना छोड़ दिया था आज फिर से सुपर फूड, मिलेट नाम से अलग अलग रूप से उपयोग करने लगे हैं क्योंकि अब पता चला कि इन्हे छोड़कर हमने कितना गलत किया था।
स्वस्थ रहना है, बीमारियों से बचना है तो इन्हे पुनः अपनाना होगा।

Related posts

घर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एडवाईजरी

Reva India News

दंडात्मक से न्याय-उन्मुख दृष्टिकोण में बदलाव के संकेत हैं नए कानून न्याय प्रणाली में परिवर्तनकारी कदम

Reva India News

कलेक्टर कार्यालय के भृत्य श्री यादव हुए सेवानिवृत्त कलेक्टर सहित कार्यालय के परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Reva India News

Leave a Comment