Reva India News
ऑटोदेशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलामनोरंजनशहर और राज्य

एपीसी ने की मंडला सहित संभाग के सभी जिलों की विस्तृत समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कलेक्टर सहित संबंधित हुए शामिल

मण्डला 15 अक्टूबर 2020

मध्यप्रदेश शासन के एपीसी श्री केके सिंह  ने मंडला सहित जबलपुर संभाग के सभी जिलों के कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सिंचाई तथा अन्य संबंधित विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा सहित कृषि, सहकारिता, पशुपालन, नागरिक आपूर्ति, उद्यानिकी, जल संसाधन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एपीसी श्री सिंह ने जिले के पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पशुधन बीमा, कृत्रिम गर्भाधान, दुग्ध उत्पादन, गौशाला निर्माण आदि विषयों पर आंकड़ेवार चर्चा की। उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा जारी केसीसी बनाने की प्रगति भी जानी। इसी प्रकार प्रमुख सचिव ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए रबी एवं खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों का क्षेत्राच्छादन तथा इसके अनुपात में उत्पादन के बारे में चर्चा की गई। प्रमुख सचिव कृषि ने जिले में खाद एवं बीज उपलब्धता, अमानक उर्वरकों एवं बीजों पर की गई कार्यवाही तथा रबी एवं खरीफ के मौसम में खाद एवं बीज की मांग पर विस्तृत चर्चा की।

 

कलेक्टर ने दी जानकारी

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत जिले में किए जा रहे नवाचार एवं अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुपालन, सहकारिता सहित मत्स्य एवं अन्य विभागों द्वारा किसानों के लिए बनाए जा रहे किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने चिन्हित किए जा रहे नए मिल्क रूट एवं नए सांची पार्लर खोलने स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। श्रीमती सिंह ने गौशाला निर्माण, कड़कनाथ प्रोजेक्ट तथा एनआरएलएम के माध्यम से संचालित गतिविधियां के बारे में बताया। इसी प्रकार कृषि एवं अन्य विभागों की विकासपरक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एपीसी श्री सिंह ने जिले में केसीसी बनाने एवं अन्य नवाचारों के लिए जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह सहित संबंधित विभागों की प्रशंसा की।

Related posts

शासकीय आईटीआई में एड्स जागरूकता दिवस को ’आईकॉनिक वीक’ के रूप में मनाया गया

Reva India News

निवास में 29 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निकाली गई रैली

Reva India News

Leave a Comment