Reva India News
कोरोना वायरसमंडला हमारा जिला

बड़ी खैरी समूह नल-जल योजना अंतर्गत पेयजल प्रदाय अस्थायी रूप से बाधित मंडला, 6 फरवरी 2026

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला अंतर्गत संचालित बड़ी खैरी समूह
नल-जल योजना के इंटेकवेल में स्थापित मोटर पंप तकनीकी खराबी के कारण
वर्तमान में कार्यशील नहीं है। उक्त मोटर पंप में आई खराबी के निराकरण के लिए
आवश्यक मेंटेनेंस, मरम्मत कार्य विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराया
जा रहा है।
मरम्मत कार्य पूर्ण होने में समय लगने के कारण, आगामी 7 दिवस तक
संबंधित ग्रामों, क्षेत्रों में पेयजल प्रदाय अस्थायी रूप से बंद रहेगा। मरम्मत कार्य
पूर्ण होते ही पेयजल आपूर्ति पुनः यथावत प्रारंभ कर दी जाएगी। समस्त नागरिकों,
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि इस अवधि में जल का संयमित एवं विवेकपूर्ण
उपयोग करें तथा विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

Related posts

बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

Reva India News

एसडीएम मंडला ने किया नल जल योजना का निरीक्षण

Reva India News

दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी

Reva India News

Leave a Comment