Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

राज्यसभा निर्वाचन के लिये 14 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया 3 सितंबर को होगा मतदान

मण्डला 13 अगस्त 2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश सहित 9 राज्यों में होने वाले राज्यसभा निर्वाचन के लिये विगत 7 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

श्री राजन ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में बुधवार, 14 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी।

Related posts

रात्रि चौपाल में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाईन और चौपाल कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

मुकासखुर्द में सार्वजनिक पेयजल कूप मरम्मत कार्य

Reva India News

धान खरीदी की शिकायत निराधार पाई गई  

Reva India News

Leave a Comment