Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

महाकुम्भ महापर्व के श्रद्धालुओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

मंडला 30 जनवरी 2025

अपर कलेक्टर मंडला ने बताया कि प्रयागराज उत्तरप्रदेश में 14 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुम्भ पर्व में आकस्मिक घटना घटित होने पर जिले से सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के संबंध में जानकारी आदान प्रदान हेतु कार्यालय कलेक्टर मण्डला के अधीक्षक कक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका (दूरभाष क्रमांक-07642-251079) है। श्री इंद्रजीत सिंह सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला (मो.नं. 9329309853) को उक्त कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधीक्षक कक्ष में कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालन हेतु कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है। महाकुम्भ स्थल में किसी भी आकस्मिक घटना/दुर्घटना घटित होने पर श्रद्धालुओं के संबंध में उक्त कंट्रोल रूम में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अपर कलेक्टर ने बताया कि प्रयागराज महाकुम्भ पर्व में जाने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु 31 जनवरी से 5 मार्च 2025 तक के लिए कंट्रोल रूम संचालित रहेगा।

Related posts

26 एवं 27 को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के लिए कार्यक्रम जारी प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक बैटन रिले, 9 बजे ली जाएगी स्वच्छता शपथ

Reva India News

नैनपुर अनुविभाग में एक साथ रौपे गए दो हजार से अधिक पौधे केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रेलवे स्कूल प्रांगण में किया पौधारोपण  

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Reva India News

Leave a Comment