Reva India News
Otherऑटोटेकदेशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

किशोरी बालिका जागरूकता शिविर आयोजन के निर्देश

मण्डला 14 अक्टूबर 2020

जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर से प्रतिदिन पर्यवेक्षक मुख्यालय के अधीनस्थ 1-1 ग्रामों में (सशक्त बालिका सशक्त समाज) किशोरी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों में किशोरियों को स्वयं के बारे में जानने, स्वयं की सुरक्षा हेतु जागरूकता, असामाजिक गतिविधियों की जानकारी एवं बचाव हेतु सावधानियों, मजदूरी हेतु बाहर जाने के प्रलोभनों से बचाव हेतु न्यूनतम मजदूरी दर, कम्पनी का नाम एवं पूरा पता तथा मजदूरी हेतु प्रवास के पूर्व आवश्यक जानकारियाँ (जैसे- मजदूरी हेतु किस शहर में, किस स्थान में, किस कार्य हेतु परिजनों से संपर्क हेतु आवश्यक मोबाइल नंबर) स्वयं की सुरक्षा हेतु आवश्यक हेल्प लाईन नंबर (जैसे- 1091, 112, 100, 181) की जानकारी अवश्य दी जाए, ताकि बालिकाओं को आर्थिक शोषण से बचाया जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास को निर्देशित किया है कि उक्त शिविरों में छोटी-छोटी प्रेरणात्मक कहानियाँ, समाज में घटने वाली घटनाओं, उनसे बचाव एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं (जैसे- प्रश्नमंच, स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण थाली, खेलकूद, पेंटिंग, रंगोली) एवं नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन कर प्रतीकात्मक रूप में जागरूकता प्रदान की जाये। उन्होंने कहा है कि आपकी परियोजना स्तरीय कार्ययोजना की शिविर संबंधी जानकारी तत्काल भेजें ताकि जिला स्तरीय अधिकारी भी उक्त शिविर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकें। ग्राम स्तरीय शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम., ग्राम सचिव, पटवारी, शिक्षक एवं शौर्यादल के सदस्यों तथा आजीविका समूह की दीदीयों एवं जागरूक अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुये बालिकाओं के हित में चलायी जा रही अन्य विभागीय योजनाओं से भी उन्हें लाभान्वित कराएं।

 

Related posts

नाम निर्देशन पत्र 8 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे पंच का निर्वाचन मतपेटी एवं सरपंच का निर्वाचन ईव्हीएम से होगा नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया संबंधित जनपद पंचायत के कार्यालय में होगी

Reva India News

पुलिस ग्राउंड में हुई स्वतंत्रता दिवस की फाईनल रिहर्सल

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार  मण्डला 5 जून 2022

Reva India News

1 comment

Leave a Comment