Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

मण्डला 23 दिसम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 24 दिसम्बर को 7 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 24 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरगा एवं करंजिया माल, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियातारा एवं सुभरिया, मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदराम तथा नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत धतुरा एवं पालासुंदर में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

दो हफ्तों के सघन उपचार के बाद स्वस्थ हुआ शिशु नवजात को गहन शिशु चिकित्सा इकाई में गंभीर हालत में किया गया था भर्ती  

Reva India News

ग्राम घुटास, बीजा, सिंघौरी और कूटरवानी में विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 17 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment