Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

29 को 6 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

मण्डला 28 दिसम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 29 दिसम्बर को 6 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 29 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवलारी एवं मनोहरपुर, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंतीपुर एवं मलारा, नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर एवं झिरिया में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

पेयजल की संभावित समस्या को ध्यान में रखकर सभी तैयारियाँ समयपूर्व पूर्ण करें – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए प्रतिदिन मेहनत करें – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में 13 अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश

Reva India News

दिनदहाड़े चल रहा माइनिंग का अवैध कारोबार कुंभकरण की नींद सो रहा खनिज विभाग

Reva India News

Leave a Comment