Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना देने कंट्रोल रूम स्थापित 07642-252231

मण्डला 18 जनवरी 2021

जिला आबकारी अधिकारी विभाग मरकाम ने मुरैना और पूर्व में उज्जैन जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मद्देनजर आबकारी विभाग के माध्यम से अपील की है कि अमानक रूप के किसी भी अवैध मादक द्रव्य, नशीले पदार्थ, मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त जहरीले पदार्थ का सेवन न करें। उन्होंने कहा है कि अपने जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मदिरा का क्रय केवल शासकीय मदिरा दुकानों से ही करें जिससे जनहानी की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की जानकारी मिलने पर जिला आबकारी कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07642-252231, आबकारी उपनिरीक्षक इंदू उपाध्याय मो.नं.9989713191, गिरिजा धुर्वे मो.नं.9424681853, शैली सैयाम मो.नं.6267936160 तथा सर्वेस नागवंशी मो.नं.9406720540 पर तत्काल सूचना दी जा सकती है।

Related posts

वरदान आश्रम में अन्नपूर्णा कार्यक्रम का आज होगा समापन

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 10 अपै्रल को

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना (2.0) के जाँच दल के समक्ष आपत्ति 15 दिवस में प्रस्तुत करें

Reva India News

Leave a Comment