Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूध की गयी कार्यवाही

मण्डला 20 जनवरी 2021

जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् जिला कलेक्टर, हर्षिका सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक इन्दु उपाध्याय के नेतृत्व पर आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु दबिश कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान लगातार 20 जनवरी को नैनपुर शहरी क्षेत्र, पिण्डरई एवं डिठौरी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों तथा होटलो/ढाबों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान 04 स्थानों में अवैध रूप से संग्रहित 124 नग देशी मदिरा, 89 नग विदेशी मदिरा एवं 22 नग बीयर जप्त की गयी। मौके पर उपस्थित 04 आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण कायम किये गये है।

अभियान के तहत् दिनांक 19.01.2021 को आबकारी टीम द्वारा मण्डला शहर के लालबहादुर शास्त्री वार्ड, सीताराम वार्ड एवं ग्राम पद्मी में संदिग्ध क्षेत्र की तलाशी के दौरान करीब 52 लीटर महुआ कच्ची शराब बरामद की गई थी। मौके पर उपस्थित 04 आरोपियों के विरूध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शैली सैयाम एवं सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, आबकारी आरक्षक विजय कमलेश, बिहारी साहू, केशव हिडाऊ उपस्थित रहे। जिले में विशेष अभियान के तहत् शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रखी गयी है।

Related posts

19 एवं 22 जुलाई को कोविड टीकाकरण के लिए कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग करें

Reva India News

कहीं आँगन, बरामदे तो कहीं बिस्तर में बने मतदान केन्द्र 468 मतदाताओं ने घर में ही किया अपने मताधिकार का उपयोग

Reva India News

तहसीलदार घुघरी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 80.6 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment