Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने ली स्वच्छता सर्वेक्षण की बैठक

मण्डला 23 जनवरी 2021

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एसडीएम, सीएमओ नगरपालिका एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सीईओ जिला पंचायत में जिले में स्वच्छता के स्तर को लगातार बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करने के लिए जिले में सफाई का स्तर लगातार बेहतर करना होगा साथ ही इसको लगातार बनाए भी रखना होगा। उन्होंने आगामी 15 से 20 दिवस में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने सिटीजन फीडबैक के माध्यम से प्राप्त होने वाले सुझावों पर भी तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने नगरीय क्षेत्र के स्वच्छता पोर्टल की निरंतर समीक्षा करते हुए उसे बेहतर बनाने की बात कही।

एसडीएम मंडला ने नागरिकों से की अपील

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के दृष्टिगत अनुविभागीय दंडाधिकारी मंडला द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा ना फेंके किसी भी तरह की समस्या होने पर स्वच्छता ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं तथा नगरपालिका के कचरा वाहन में ही कचरा डालें गीला कचरा जैसे खाद्य सामग्री किचन से निकला हुआ अपशिष्ट सूखा कचरा जैसे पॉलीथिन कागज कांच आदि को नीली डस्टबिन में अलग रखें गीला कचरा को हरा डस्टबिन में रखा जावे प्रत्येक दुकानदार अपने दुकान के सामने अनिवार्य डस्टबिन रखें घर को स्वच्छ बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं

Related posts

शासकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके ने जिला जेल में नवीन बैरक का किया लोकार्पण कैदियों से किया संवाद

Reva India News

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment