Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईकिल रैली, मिनी मैराथन सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का होगा आयोजन

 

मण्डला 7 मार्च 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साईकिल रैली, मिनी मैराथन सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में महिला प्रतिभागी ही सहभागिता कर सकेंगी।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 7 बजे से साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह साईकिल रैली इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर रेडक्रॉस, चिलमन चौंक, बस स्टेण्ड, लालीपुर, स्टेट बैंक, बैगा-बैगी चौंक, कलेक्ट्रेट एवं जनपद पंचायत होते हुए इंडोर स्टेडियम में ही संपन्न होगी। मिनी मैराथन सेफ्टी वॉक प्रातः 8 बजे इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होगी जो रेडक्रॉस, चिलमन चौंक, बस स्टेण्ड, लालीपुर, स्टेट बैंक, बैगा-बैगी चौंक, कलेक्ट्रेट होते हुए इंडोर स्टेडियम में ही संपन्न होगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी खेल मैदान में प्रातः 11 बजे से महिला क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से इन सभी कार्यक्रमों में महिला प्रतिभागी ही सहभागिता करेंगी।

Related posts

21 जुलाई को जिले में औसतन 29.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

श्री पंकज सोनी बने पंचचैकी महाआरती ट्रस्ट में पूर्णकालिक आजीवन सदस्य

Reva India News

2 सप्ताह में एसडीएम कोर्ट में पेश कर सकते हैं दावा/आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment