Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का हुआ मंडला आगमन

मण्डला 8 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन हो गया है। श्री सिंह का सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एडीएम मीना मसराम, जनप्रतिनिधि, बैगा समाज के प्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित थे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् प्रभारी मंत्री 8 जुलाई को सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 9 जुलाई को जिला योजना भवन में जिला योजना समिति सहित कोरोना समीक्षा एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

Related posts

*संत श्री शिरोमणि जी सेन महाराज की जयंती पर नगर में हुए अनेक कार्यक्रम* 

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 जुलाई 2022

Reva India News

मवई विकासखंड के विद्यालयों का निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

Reva India News

Leave a Comment