Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय जनजातीय कार्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने किया ’’जीवन, जीविका और जागरूकता’’ अभियान का ऑनलाइन शुभारम्भ कोविड वैक्सीनेशन जिलों मंडला एवं बस्तर में प्रारंभ हुआ अभियान

मण्डला 15 जुलाई 2021

15 जुलाई को केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ’’जीवन जीविका और जागरूकता’’ अभियान का ऑनलाइन शुभारम्भ किया। जिला मुख्यालय में वनविभाग के वनधन केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, डीएफओ श्री अरोरा, प्रशिक्षु आईएफएस वरूण यादव, एसडीओ फॉरेस्ट श्री रंगा, श्री धुर्वे, वन उत्पाद से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं, यूनेस्को की ओर से श्री सिद्धार्थ, वन विभाग, जिला प्रशासन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार ऑनलाईन शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री द्वय श्रीमती रेणुका सिंह और श्री बिश्वेश्वर टुडू, यूनेस्को और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि वर्चुअली उपस्थित थे। कार्यक्रम के ऑनलाईन शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय वर्ग में कोविड वैक्सीनेशन के प्रोत्साहन के साथ-साथ उनकी आजीविका के लिए यूनेस्को, डब्ल्यूएचओ, ट्राईफेड तथा संबंधित विभागों के समन्वय से महत्वपूर्ण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से जनजातीय वर्ग को कोविड संक्रमण से बचाते हुए, उनका वैक्सीनेशन कर सुरक्षित रखते हुए उन्हें आजीविका से जोड़ने का सराहनीय कार्यक्रम है।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला में जनजातीय समूह के वैक्सीनेशन के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने मंडला जिले में संचालित वन उत्पाद केन्द्र, वनधन केन्द्र तथा वन उत्पाद से जुड़े स्व-सहायता समूहों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती सिंह ने बताया कि जिले में जनजातीय समूह का टीकाकरण विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके किया जा रहा है। धीरे-धीरे जिले में जनजातीय समूह में वैक्सीनेशन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बन रहा है, फलतः जिले में वैक्सीनेशन का प्रतिशत भी बढ़ा है। इस अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री द्वय श्रीमती रेणुका सिंह और श्री बिश्वेश्वर टुडू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी प्रकार यूनेस्को और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों ने भी अभियान के उद्देश्य, कार्ययोजना तथा लक्ष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ’’जीवन जीविका और जागरूकता’’ अभियान के तहत् देश के जनजातीय आबादी बाहुल्य जिले मंडला एवं बस्तर को पायलट हेतु चुना गया है। अभियान के अंतर्गत वन उत्पादों से अपनी आजीविका कमाने वाले जनजातीय वर्ग के नागरिकों को कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव की वेक्सीन का टीका लगवाकर अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य है कि वनोपज से अपनी जीविका कमाने वाले नागरिक अपने आपको संक्रमण से सुरक्षित रखते हुए अपने जीवन और जीविका को सुचारू रूप से संचालित रख सकें। अभियान के अंतर्गत वनोपज के क्रय हेतु स्थापित शासकीय वनधन केन्द्रों, वनग्रामों, ग्रामीण हाट, बाजारों आदि में कोरोना से बचाव तथा कोरोना वेक्सीनेशन कराने हेतु प्रेरित करने के लिए संदेशों का प्रदर्शन तथा प्रसारण भी किया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्व-सहायता समूहों तक भी आवश्यक स्वास्थ्य सन्देश तथा स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जायेगी। अभियान का संचालन जिला प्रशासन के वन विभाग, ट्राईफेड, आदिमजाति कल्याण विभाग और ग्रामीण आजीविका मिशन और यूनिसेफ के माध्यम से किया जाएगा।

Related posts

एक जिला एक उत्पाद – सहकारिता की सहभागिता और संभावनाएं एवं आत्मनिर्भर भारत’ के संबंध में कार्यशाला 9 को  

Reva India News

फेसबुक पर फेक न्यूज डालने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज

Reva India News

बालिकाओं को आकाशवाणी केन्द्र का भ्रमण कराया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment