Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

मण्डला 20 जलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय सीमा में समुचित निराकरण किया जाए। आवेदनों का एल-1 पर ही सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। प्रकरणों पर की गई कार्यवाही से आवेदकों को भी अवगत् कराएं। कलेक्टर ने अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। इसी प्रकार मुआवजा एवं राहत् प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्य करते हुए संबंधितों को समय पर नियमानुसार राहत् दिलाएं। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि नामांतरण, सीमांकन एवं अविवादित बंटवारे के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। राजस्व अधिकारी अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों का भी निर्धारित समयावधि में निराकरण करें। अनावश्यक रूप से प्रकरणों को लंबित न रखें। कलेक्टर ने बैठक में मंडला-जबलपुर मार्ग की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं ईईपीडब्ल्यूडी को मार्ग के दोनो ओर के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि राजस्व अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने सभी तहसीलदार एवं एसडीएम को निर्देशित किया कि अगस्त माह में लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर संबंधितों के वेतन रोकें। श्रीमती सिंह ने एसडीएम निवास एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण की समय-समय पर समीक्षा करें एवं हितग्राहियों को गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न दिया जाए। उन्होंने एडीएम मीना मसराम को निर्देशित किया कि निवास, नैनपुर एवं घुघरी के एसडीएम को नोटिस जारी करें। बैठक में उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की अनिवार्यतः कोविड स्वास्थ्य जांच कराएं। राजस्व अधिकारी लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में मॉस्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराएं। श्रीमती सिंह ने कोविड टीकाकरण एवं संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

20 जुलाई से 20 अगस्त तक चलेगा नजूल नवीनीकरण अभियान

 

एडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जुलाई से 20 अगस्त तक नजूल नवीनीकरण का अभियान जिले भर में चलाया जाएगा। इस अभियान में नजूल नवीनीकरण करने के इच्छुक आवेदक प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नजूल ऑफिस कलेक्ट्रेट कार्यालय में जरूरी दस्तावेजों के साथ नवीनीकरण का आवेदन दे सकते हैं। नजूल नवीनीकरण के लिए पुराने पट्टे की जानकारी तथा खसरे की नकल आवश्यक दस्तावेज रहेंगे।

Related posts

विद्युत समाधान योजना: बकाया भुगतान पर 31 दिसंबर तक सरचार्ज फ्री एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट, 6 किश्तों में भुगतान का विकल्प भी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 14 फरवरी 2026

Reva India News

रामनगर की मिट्टी में इतिहास की महक है – राज्यपाल श्री रमेन डेका मोतीमहल का एक-एक पत्थर हमारे गौरवशाली इतिहास और पराक्रम की कहानी कहता है – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते आदि उत्सव के दूसरे दिन भी गूंजी जनजातीय गौरव और विरासत की गाथा

Reva India News

Leave a Comment