Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश

मण्डला 21 जलाई 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार म0प्र0 राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020-21 के संबंध में आयोग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र, जैसे-मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आयकर पेन कार्ड, केन्द्र या राज्य सरकार से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, पासपोर्ट, बैंक पास बुक फोटो सहित, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय पत्र होना आवश्यक है। इसके अलावा परीक्षार्थी स्वयं के पहने कपड़े एवं लिखने के लिए पेन के अलावा अन्य कोई भी कपड़ा, चश्मा, डिवाइस, बक्कल, घड़ी, बैंड, बेल्ट, पर्स, वॉलेट, टोपी, मफलर, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पठन सामग्री आदि सहित परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

प्रभारी परीक्षा नियंत्रक म०प्र०लोक सेवा आयोग इंदौर के निदेशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020-21 में दिव्यांग परीक्षार्थियों जिन्हें दी गई सुविधाओं में दृष्टिबाधित, उपरी हिस्से में हाथ से निःशक्त तथा सेरिब्रल पल्सी से निःशक्तजन परीक्षार्थी। 1995 में परिभाषित अशक्तता वाले परीक्षार्थी। अचानक बीमार होने व लिखने में असमर्थ हों, चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र सर्जन रैंक का प्रस्तुत कर सकते हैं। दुर्घटना हो जाने पर लिखने में असमर्थ हो, चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। साथ ही इन अभ्यर्थियों को सहायक एवं प्रतिपूरक समय की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। अभ्यर्थी द्वारा सम्पूर्ण जानकारी मय दस्तावेजों एवं घोषणा पत्र सहित परीक्षा दिनांक से एक दिवस पूर्व संबंधित परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के सम्मुख प्रस्तुत कर सकेंगे। अतिरिक्त लेखन सहायक की सुविधा हेतु लेखन सहायक से घोषणा पत्र भरवाया जायेगा। शर्ते अनुसार लेखन सहायक ऐसा हो जिसकी न्यूनतम शिक्षा अभ्यर्थी की शिक्षा से कम होना चाहिये। जिन अभ्यर्थियों को सहलेखक की सुविधा दी गई है, उन्हें प्रतिपूरक समय-3 घंटे की अवधि के प्रश्न पत्र हेतु 60 मिनट एवं 2 घंटे की अवधि के प्रश्न पत्र हेतु 40 मिनिट की पात्रता होगी। ऐसे अभ्यर्थियों का परीक्षा कक्ष भूतल पर निर्धारित रहेगा।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करना सुनिश्चित करें – अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर ने की जिला योजना भवन में समय सीमा पत्रकों की समीक्षा

Reva India News

हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ग्राम पंचायत अहमदपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

तहसीलदार मण्डला ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण गतिविधियों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment