Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध जहरीली शराब के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष दल गठित

मण्डला 29 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में अवैध, जहरीली शराब के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिकोण से विशेष दल का गठन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि जिले में अवैध जहरीली शराब के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिकोण से विशेष दल का गठन किया गया है। गठित इस दल में सदस्य अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समस्त, पुलिस थाना, आबकारी उपनिरीक्षक प्रभाराधीन क्षेत्र का गठन किया गया है।

यह दल प्रभारी प्रभाराधीन क्षेत्र में अवैध, जहरीली शराब के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यकतानुसार संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी एवं सघन गश्त, तलाशी अभियान चलाकर मध्यप्रदेश, आबकारी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने माहिष्मती घाट के नामकरण का लोकार्पण किया

Reva India News

अब अवैध उत्खनन में होगा चार गुना जुर्माना, वाहन होगें राजसात

Reva India News

कलेक्टर ने पढ़ाई हेतु अरसी अंजुम को सहायता राशि प्रदान की  

Reva India News

Leave a Comment