Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका – राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके ’फिट इंडिया फ्रीडम रन’ आयोजित, दिलाई गई शपथ

मण्डला 2 अक्टूबर 2021

जिले में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय ’फ्रीडम दौड़’ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग् 500 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह हृदय शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। फ्रीडम दौड़ राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित जिला प्रशासन, जिला खेल युवा कल्याण, एनएसएस, एनसीसी, फील्ड आउटरीच ब्यूरो स्काउट गाइड, जिला आपदा प्रबंधन इनर वाईस यूथ क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला युवा अधिकारी प्रतीक सिन्हा के मार्गदर्शन में ’फ्रीडम रन’ रानी दुर्गावती स्मारक रपटाघाट से प्रारंभ होकर नेहरू स्मारक, बैगा-बैगी चौक, रेडक्रास से होकर जेलघाट जनपद पंचायत सभा हाल में सभा के रूप में परिवर्तित हुई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया बाई उईके ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष में हम बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम वीर शहीदों को याद कर आगे आने वाली पीढ़ियों के बारे में बता रहे हैं। आज राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें आजादी के महत्व को समझ कर भारत के निर्माण में योगदान देना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के सपनों को साकार करते हुए स्वस्थ रहने की अपील की।

शुभारंभ अवसर पर राजेंद्र चौधरी जिला समन्वयक ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर युवाओं में देशभक्ति का संचार किया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए दारा सिंह चौधरी ने महोत्सव पर जिले में हो रही गतिविधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ’फिटनेस का डोज- आधा घंटा रोज’ की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिथियों ने भी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हमारा देश एक सक्षम बने, शक्तिशाली भारत बने, विश्व भारत बने, हमें इसको पूरा करने का दायित्व युवाओं पर है। कार्यक्रम का संचालन अजय बैस फील्ड आउटरीच ब्यूरो एवं आभार प्रदर्शन दारा सिंह चौधरी कार्यक्रम सहायक द्वारा किया गया।

Related posts

गांधी जयंती के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Reva India News

ग्राम उदय से अभ्युदय अभियान से ग्रामीण चेतना को नई दिशा ग्राम मोहगांव में ग्राम विकास पखवाड़ा का आयोजन जागरूकता रैली सहित प्रतिभा सम्मान समारोह

Reva India News

आज माहिष्मती घाट में मनाया जाएगा दीपोत्सव

Reva India News

Leave a Comment