Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी

मण्डला 27 अक्टूबर 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना घुघरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना घुघरी के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन किए गए आवेदकों की वरीयता सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार परियोजना घुघरी के आंगनवाड़ी केन्द्र पद्दीकोना-1 में कार्यकर्ता पद के लिए फुलिया मरकाम प्रथम, चन्द्रकली द्वितीय एवं जीरा मरावी तृतीय चयन किया गया है। इसी प्रकार कुन्टीददरगांव-1 में सहायिका पद के लिए सावित्री बाई कुम्हरे प्रथम, संगीता मरावी द्वितीय एवं सरोज मरकाम तृतीय तथा चुरिया-1 में सहायिका पद के लिए यशवंती धुर्वे प्रथम तथा बृहस्पति नेताम द्वितीय एवं शारदा धुर्वे का तृतीय चयन किया गया है।

अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 2 नवम्बर 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 फरवरी 2023

Reva India News

कलेक्टर ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment