Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

क्लीन इंडिया विषय पर हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम गीत एवं नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

मण्डला 27 अक्टूबर 2021

क्लीन इंडिया विषय पर क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो सूचना प्रसारण एवं नेहरू युवा केन्द्र मण्डला द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम गूजरसानी विकासखण्ड नारायणगंज में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे, जिला युवा अधिकारी प्रतीक सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की छाया चित्र के सामने दीप प्रज्जलन एवं माल्यार्पण के साथ फतेह सिंह मरावी सरपंच, परशुराम यादव समाजसेवी, दारासिंह चौधरी कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र मण्डला, पुष्पा टेकाम ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद नारायणगंज, संतोष मेश्राम ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान नारायणगंज, मीनू कछवाह पर्यवेक्षक आइसीडीएस, अजय बैस इकाई प्रभारी, मनीष सिंगौर कोरोना विजय अभियान सहित ग्रामीणजनों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर परशुराम यादव समाजसेवी ने कहा कि आज हमने स्वच्छ भारत अभियान में सफलता पाई है। लेकिन अभी भी आवश्यकता है कि हम स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और आसपास गंदगी न रहने दें। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक दारासिंग चौधरी ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करना है और लोगों को इस जन आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करना है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने का संकल्प हमें लेना चाहिए। स्वच्छ भारत केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि आम आदमी से जुड़ा हुआ विषय है।

नेहरू युवा केंद्र द्वारा 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक क्लीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इकाई प्रभारी अजय बैस ने बताया कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गीत एवं नाटक प्रभाग के पंजीकृत दल साधना कला मण्डल भोपाल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस विषय पर संदेश दे रहें हैं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य पर जानकारी देते हुए ब्लॉक समन्वयक संतोष मेश्राम ने लोगों से अपील की शौचालय का निर्माण होने के बाद उसका उपयोग करें और शौच से आने के बाद हाथ धुलें अब आवश्यक हो जाता है कि इस अभियान में जन भागीदारी दें। कार्यक्रम में साधना कला मण्डल भोपाल द्वारा गीत व नाटक के माध्यम से क्लीन इंडिया विषय पर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वच्छता विषय से जुड़े हुए प्रश्न मंच एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया एवं विजेता को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली और परिसर के आसपास सफाई कार्यक्रम भी चलाया। कार्यक्रम स्थल से जागरूकता रैली निकाली गई, हम सब का एक ही नारा साफ सुथरा हो देश हमारा। स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे के नारों के साथ भ्रमण कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। इस अवसर पर सरपंच फतेह सिंह मरावी, ज्ञानी प्रसाद बर्मन युवा मंडल अध्यक्ष, सिंचन मार्को, सचिव नारायण सिंह युवा संगठन अध्यक्ष, अरविंद कुमार बर्मन शिक्षक, एनवाईसी राहुल बर्मन सहित ग्रामीणजन व छात्र छात्राएं एवं युवा मण्डल उपस्थित थे।

Related posts

प्रथम चरण के लिए ईव्हीएम का वितरण आज

Reva India News

जिले की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना की पुस्तिका का विमोचन  

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

Leave a Comment