Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अमर शहीद बिरसामुंडा स्मृति में 2 दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता राज्यसभा सांसद एवं कलेक्टर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मण्डला 29 अक्टूबर 2021

जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन में आदिवासी जननायक बिरसामुंडा की स्मृति में राज्यसभा सांसद कप 29 एवं 30 अक्टूबर तक 2 दिवसीय महिला प्रो-कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 10 महिला कबड्डी टीम भाग ले रही है। राज्यसभा सांसद संपतिया उईके एवं कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता आयोजक समिति ने राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके एवं कलेक्टर श्रीमती सिंह का स्वागत किया। इसके पश्चात् अतिथियों ने कबड्डी मैच का लुत्फ भी उठाया। मुख्य अतिथियों ने मैच समापन के पश्चात् दोनों ही टीमों की महिला खिलाड़ियों से परिचय लिया एवं उन्हें शुभकामनाएँ दी। मुख्य अतिथियों ने मैच रेफरी एवं आयोजक समिति के सदस्यों से भी परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है।

Related posts

प्रयासों में जुनून की आवश्यकता होती है – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Reva India News

एक सप्ताह में पूर्ण करें ट्राँसपोर्ट का कार्य – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने उपार्जन बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने घंटी बजाकर कराया प्रवेशोत्सव

Reva India News

Leave a Comment