Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज द्वितीय डोज के लिए वैक्सीनेशन महाभियान, जिले को लगभग् 30 हजार का लक्ष्य कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मण्डला 9 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 10 नवम्बर को प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी आयोजित हो रहे कोविड वैैक्सीनेशन के सेकण्ड डोज महाभियान के संबंध में नोडल अधिकारियों एवं संबंधितों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि शासन स्तर से मंडला जिले को द्वितीय डोज का लगभग् 30 हजार लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सभी नोडल अधिकारी, एसडीएम, सीईओ जनपद, नगरपालिका सीएमओ सहित मैदानी अमला टीम के रूप में कार्य करते हुए दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी बीएमओ अपने क्षेत्र के अधिकारियों से चर्चा कर गंभीरता से टीकाकरण सत्र प्लान करें। उन्होंने कहा कि सभी टीकाकरण केन्द्रों में समयपूर्व पर्याप्त मात्रा में टीके के डोज उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीएमओ मवई को निर्देशित किया कि समयपूर्व डोज प्राप्त कर वैक्सीनेशन प्रारंभ कराएंगे। वीसी के माध्यम से हुई इस बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार सहित राजस्व, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग, सीईओ जनपद, सीएमओ नगरपालिका एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

घर-घर जाकर भी कराएं वैक्सीनेशन

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि टीकाकरण केन्द्रों के अलावा घर-घर जाकर भी कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, बीएमओ तथा संबंधित घर-घर वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त मात्रा में मोबाईल टीम का गठन भी करें। उन्होंने कार्यस्थलों सहित अन्य स्थानों पर भी वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि द्वितीय डोज वैक्सीनेशन के साथ-साथ सतत् रूप से डाटा एंट्री भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की दीदियों का भी द्वितीय डोज टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

 

ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों को लक्ष्य आवंटित

 

कलेक्टर ने बताया कि जिले को सेकंड डोज महाभियान के लिए लगभग् 30 हजार का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने मंडला नगरीय निकाय को 2 हजार, बिछिया, निवास तथा बम्हनी नगरीय निकाय को 500 तथा नैनपुर नगरीय निकाय को 1500 का लक्ष्य आवंटित किया। श्रीमती सिंह ने मंडला, नैनपुर तथा बिछिया ग्रामीण को 5 हजार, मवई तथा मोहगांव को 1 हजार, घुघरी को 1500, नारायणगंज तथा बीजाडांडी को 2500 का लक्ष्य आवंटित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को 10 नवम्बर को प्रातः से द्वितीय डोज वैक्सीनेशन के लिए सक्रिय होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमला भी लगातार मोबेलाईजेशन का कार्य करेगा।

 

स्वयं दोनों डोज लगाकर दूसरों को भी प्रेरित करें

 

कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि जिन्होंने अगस्त माह में अपना प्रथम डोज लगाया है, वे अपने नजदीकि टीकाकरण केन्द्रों में जाकर दूसरा डोज जरूर लगाएं। उन्होंने कहा है कि कोविड के दोनों टीके लगाकर ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षा संभव है। हम सभी को दोनों डोज लगाकर स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने आसपास के लोगों को भी द्वितीय डोज एवं पूर्ण वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना होगा।

Related posts

अर्द्धवार्षिक परीक्षा संख्या तत्काल प्रविष्ट करने के निर्देश

Reva India News

प्री बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी

Reva India News

सप्ताहांत में मुख्यालय न छोड़े अधिकारी – सोमेश मिश्रा जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment