Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*प्रोफाईल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की अंतिम तिथि 31 जनवरी*

मण्डला 24 जनवरी 2022

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के संकुल प्राचार्यों को विडियो कॉन्फ्रेसिंग में आयुक्त द्वारा समेकित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जिले में वर्ष 2021-22 में कक्षा 1 से 12वी में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के प्रोफाईल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की प्रगति अत्यन्त धीमी होने से नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोफाईल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2022 निर्धारित की है। उन्होंने समस्त संकुल प्राचार्य, प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शासकीय, अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेन्डरी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि नियत समय-सीमा में शतप्रतिशत छात्रवृत्ति स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पात्र छात्र, छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

Related posts

स्कूली वाहन एवं यात्री वाहनों की सघन जाँच बिना परमिट की 1 बस जप्त

Reva India News

पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 12 सितंबर को

Reva India News

सामान्य प्रेक्षक डॉ. राजू नारायण स्वामी मंडला पहुंचे

Reva India News

Leave a Comment