Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नक्सल प्रभावित क्षेत्र की पंचायतों में कैम्प आयोजित करने के निर्देश

मंडला 5 फरवरी 2022

कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक ने जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम व ग्राम पंचायतों में विगत एक माह में विभिन्न विभागों व योजनाओं द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उक्त संबंध में 7 फरवरी 2022 को जनपद पंचायत बिछिया, 9 फरवरी 2022 को जनपद पंचायत नैनपुर एवं 10 फरवरी 2022 को जनपद पंचायत मुख्यालय जनपद पंचायत मवई में कैंप आयोजित कर संबंधित नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम व ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। उपरोक्तानुसार आयोजित कैंप में संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नोडल अधिकारी एवं संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

Related posts

ट्राईफेड अर्टिजन मेला आज  

Reva India News

जिले में 8वें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

सेंट्रल बैंक शाखाओं में मेगा क्रेडिट केम्प आयोजित 125 समूहों को 383.67 लाख की ऋण राशि वितरित

Reva India News

Leave a Comment