Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2022 की तैयारियों के लिए प्रक्रिया एवं समय सारणी जारी

मण्डला 15 मार्च 2022

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2022 की तैयारियों के लिए प्रक्रिया एवं समय सारणी जारी की गई है। निर्धारित समयसारणी के द्वितीय चरण अनुसार शिफ्टिंग सूची, विलोपन वेरिफिकेशन सूची और संशोधन वेरिफिकेशन सूची मार्किंग के लिए प्राधिकृत कर्मचारी को उपलब्ध कराने की तिथि 7 मार्च 2022 निर्धारित की गई थी। इसके पश्चात की कार्यवाहियों के संबंध में आयोग द्वारा द्वितीय चरण की कार्यवाही फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची वेबसाईट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2022, फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदाय करना एवं जांच सूची, डुप्लीकेट सूची उपलब्ध कराने की 1 अप्रैल, नगरपालिका की प्रारूप मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराना एवं स्टेडिंग कमेटी की बैठकों का आयोजन 4 अप्रैल से 7 अप्रैल के मध्य, फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 4 अप्रैल एवं प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन संबंधी प्रमाण पत्र अपलोड की 4 अप्रैल 2022 अंतिम तिथि निर्धारित है।

इसी प्रकार तृतीय चरण अंतिम मतदाता सूची तैयार करना, दावा आपत्ति प्राप्त करने की 4 अप्रैल से 11 अप्रैल की अपरान्ह 3 बजे तक, आवेदन पत्रों के निराकरण की 16 अप्रैल, आवेदन पत्रों की ईआरएमएस में प्रविष्टि की 18 अप्रैल, चैकलिस्ट तैयार करने की 18 अप्रैल, चैकलिस्ट की जांच कर त्रुटिसुधार उपरांत वेंडर को वापस करना एवं डिजिटल हस्ताक्षर वेरिफाई करने की 20 अप्रैल, फोटोयुक्त और फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची जनरेट करने की, वेबसाईट पर अपलोड करने की तथा अंतिम मतदाता सूची को मुद्रित कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने की 23 अप्रैल, फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन की, फोटो रहित सीडी विक्रय के लिए उपलब्ध कराने की, नगरपालिका की फोटोयुक्त मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराने की तथा फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची के सार्वजनिक प्रकाशन का प्रमाण पत्र स्केन कर अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2022 है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने वर्ष 2025 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 64 आवेदकों की समस्या

Reva India News

Leave a Comment