Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टिक्को बाई को स्वनिधि योजना से मिला ऋण  

मण्डला 25 मई 2022

ग्राम पुरवा, तहसील व जिला मंडला निवासी टिक्को बाई कछवाहा को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगरपालिका परिषद मण्डला से 10 हजार रूपये कार्यशील पूँजी यूनियन बैंक मंडला से प्राप्त हुई है।

टिक्को बाई कछवाहा बताती है कि विगत् 20 वर्षों से प्रतिदिन सुपर मार्केट मंडला में सब्जी की छोटी सी दुकान लगाकर अपनी एवं परिवार की आजीविका चलाती थी। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण मुझे अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। आजीविका का कोई साधन नहीं होने से जो भी जमा बचत थी खर्च हो गई थी। लॉकडाउन खुलने के पश्चात जब मुझे योजना की जानकारी मिली तब मैंने अपना पंजीयन कराया एवं नगरपालिका परिषद मंडला से ऑनलाईन ऋण आवेदन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की योजना से 10 हजार रूपये का ऋण यूनियन बैंक मंडला से प्राप्त कर एक बार फिर से अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। मैं वर्तमान में अपने छोटे से व्यवसाय से प्रतिदिन 200 से 300 रूपये की कमाई कर रही हूं। मैं और मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करती हूं। प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना में बिना किसी परेशानी के ऋण उपलब्ध करवाए जिससे मैं सही समय पर योजना का लाभ ले सकी एवं पूर्व की तरह रोजगार करने लगी।

Related posts

अभियान/सेमिनार का आयोजन भारतीय डाकघर मण्डला में किया गया

Reva India News

निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों पर जीपीएस लगवाने नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

यू जर्सी प्री स्कूल में बसंत पंचमी महोत्सव

Reva India News

Leave a Comment