Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 27 दिसंबर 2023

हितग्राहीमूलक योजनाओं में सकारात्मक रूख अपनाएं बैंकर्स – श्रेयांश कूमट

डीएलसीसी की बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 27 दिसंबर 2023

                डीएलसीसी की बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रकरणों में बैंकर्स सकारात्मक रूख अपनाते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप स्वरोजगार संबंधी योजनाओं के तहत प्राप्त प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनमें ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। संबंधित विभागों के अधिकारी प्रकरणों का लगातार फॉलोअप करें तथा आवश्यकतानुसार दस्तावेजीकरण में सहयोग प्रदान करें। जो प्रकरण निरस्त हुए हैं उनकी पुनः जांच करें। बैठक में रिजर्व बैंक के एलडीओ सरवन शिवन, एलडीएम सुजय कुमार, प्रबंधक नाबार्ड देवव्रत पाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

श्री कूमट ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में बैंकर्स सक्रिय सहभागिता करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करें। योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत लंबित प्रकरणों का 31 दिसंबर तक निराकरण सुनिश्चित करें। स्वीकृति के साथ ही राशि वितरण की कार्यवाही करें। जो हितग्राही 20 हजार तथा 50 हजार के लिए पात्र हो चुके हैं उनके प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करें। उन्हांेने आचार्य विद्यासागर, प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, उद्यम क्रांति योजना, बिरसामुंडा स्वरोजगार योजना, टंटया मामा आर्थिक कल्याण, संत रविदास स्वरोजगार योजना, भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने बैंकवार जमा एवं अग्रिम अनुपात पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन बैंकों का सीडी रेशियो जिले के अनुपात से कम है वे प्रगति लाएं। साथ ही सीडी रेशियो बढ़ाएं।

हर परिवार को केसीसी से जोड़ें

 

प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने कहा कि प्रत्येक परिवार को पात्रतानुसार केसीसी से जोड़ने का प्रयास करें। प्रत्येक किसान, मछुआरे तथा पशुपालकों के पात्रतानुसार केसीसी बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंक शाखावार लंबित केसीसी प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम में वितरण की गति बढ़ाएं। कृषि ऋण को प्रोत्साहित करें।

 

 

 

 

 

 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा: हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभव

दिलाई गई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

मंडला 27 दिसम्बर 2023

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 27 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम नेवसा भपसा एवं दानीटोला, बीजाडांडी में बरोंची एवं पिंडरई माल, मवई में चंदवारा रैयत एवं अंजनी, मोहगांव में मलवाथर एवं कुम्हर्रा, नैनपुर में अलीपुर एवं धतुरा, नारायणगंज में कोंडरा माल एवं चिरईडोंगरी तथा मंडला में गोंझीमाल एवं साल्हेडंडा पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए। मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आज इन पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 28 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम माझीपुर एवं कटंगामाल, बीजाडांडी में खापामाल एवं जमठार, मवई में परसाटोला एवं देवरीदादर, मोहगांव में झुरगीपोंड़ी एवं गिठार, नैनपुर में देल्हा एवं जमगांव, नारायणगंज में कूम्हा एवं पदमी पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

वीर बल दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

मंडला 27 दिसम्बर 2023

                किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम के तहत संचालित आदर्श बालगृह (बालक) लालीपुर मण्डला में सिक्खों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के बेटों की वीरता और बलिदान की याद में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के अवसर पर विविध गतिविधियां निबंध, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण, स्वच्छता, लघु फिल्म एवं प्रधानमंत्री के द्वारा भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम लाईव प्रसारण सभी बालकों को दिखाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला के निर्देशन में बाल संरक्षण अधिकारी रीतेश बघेल, सौरभ पटवा एवं अधीक्षक बालगृह द्वारा प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

15605 विक्रेता किसान से मात्रा 870085.04 क्विंटल धान उपार्जित

मंडला 27 दिसम्बर 2023

                खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान का समर्थन मूल्य 2183 रूपये शासन द्वारा निर्धारित है। जिले के 67 उपार्जन केन्द्रों के लिए धान खरीदी की अवधि 1 दिसंबर 2023 से 19 जनवरी 2024 तक शासन से निर्धारित की गई है। पंजीकृत 41811 किसानों में से 26225 किसानों ने धान विक्रय हेतु स्लॉट बुक कराया है। उपार्जन अवधि से 20 दिसंबर 2023 तक 15605 विक्रेता किसान से मात्रा 870085.04 क्विंटल धान उपार्जित की गई है।

 

 

उक्त अवधि में धान विक्रय करने वाले सभी किसानों से आग्रह है कि वे अपने नजदीक उपार्जन केन्द्र में एफएक्यू धान की गुणवत्ता ले जाकर धान विक्रय करें। धान विक्रय करने के लिए पहले स्लॉट बुकिंग किया जाना अनिवार्य है। अपने नजदीक उपार्जन केन्द्र से स्थल कोड की जानकारी के माध्यम से स्लॉट बुक किया जा सकता है। स्लॉट बुक करने के लिए वेबसाईट mpeuparjan.nic.in में जाकर खरीफ 2023-24 में निःशुल्क कर सकते हैं। स्लॉट बुक न होने पर एनपीसीआई पोर्टल पर बैंक खाता से आधार लिंक की जानकारी देख लें। आधार लिंक एक्टिव न होने पर संबंधित बैंक पर जाकर अपना आधार लिंक एक्टिव कराएं।

 

Related posts

दुग्ध समृद्धि संकल्प अभियान में दे रहे जानकारी

Reva India News

जनसुनवाई में रंगलाल यादव को तत्काल मिला व्हीलचेयर

Reva India News

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment