Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएँ – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा

मण्डला 26 मार्च 2024

निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सेक्टर सहित संबंधित अधिकारी मतदान केन्‍द्रों का भ्रमण करते हुए उनमें सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें। प्रथम भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्र में आवश्यकताओं का चिन्हांकन करें तथा द्वितीय भ्रमण के पूर्व निदानात्मक कार्यवाही पूर्ण करें।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, रैम्प, फर्नीचर, पंखा, शौचालय सहित चैकलिस्ट के अनुसार व्यवस्थाएं पूर्ण करें। संबंधित विभाग तथा संबंधित निकाय के अधिकारी भी इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि इपिक कार्ड के वितरण की कार्यवाही जल्द पूर्ण करें। इस संबंध में पोस्ट ऑफिस से समन्वय करें। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार एफएसटी, एसएसटी के कार्यों की मॉनिटरिंग करें। बैठक में कलेक्टर ने फॉर्म-12 डी, रूटचार्ट, सर्विस वोटर आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत समारोह

Reva India News

रज़ा संध्या – 1  की हुई शुरुआत

Reva India News

स्वच्छता जागरूकता के लिए निकायों में करें सघन गतिविधियाँ – हर्षिका सिंह नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment