Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने रपटाघाट में किया श्रमदान

मंडला 15 जून 2024

पीएचई मंत्री संपतिया उइके शनिवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्थानीय रपटा घाट में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से घाट में एकत्रित मिट्टी की सफाई की तथा नर्मदा नदी से अवांछित वनस्पतियों को हटाया।

इस अवसर पर पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि जीवनदायिनी मां नर्मदा तथा उनके तटों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि समय रहते नर्मदा जी के संरक्षण के लिए कारगर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने आव्हान किया कि नर्मदा जल में किसी भी प्रकार के अपशिष्ट प्रवाहित न करें। इस दौरान, भीष्म द्विवेदी, पार्षदगण, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

प्रशिक्षण में बताई गई मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की प्रक्रिया  

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग सागर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के 14 अगस्त को मंडला आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था  

Reva India News

Leave a Comment