Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भोपाल में 3 दिवसीय IATO राष्ट्रीय सम्मेलन 30 अगस्त से मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ 1000 टूर ऑपरेटर्स, होटलियर होंगे शामिल

मण्डला 27 अगस्त 2024

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) का 39वां राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अगस्त को सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। होटल ताज लेकफ्रंट में 30 अगस्त से 2 सितम्बर 2024 तक चलने वाले सम्मेलन में देश के एक हजार से ज्यादा टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंटस्, होटलियर्स सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

”रीसर्जेंट इंडिया इनबाउंड” थीम पर होने वाले इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान पर्यटक आकषर्णों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना और IATO के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अनुभव आधारित पर्यटन और ऑफ-बीट गंतव्यों को प्रचारित करना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में प्रदेश में कुल 112.1 मिलियन पर्यटक आये थे जबकि 2022 में यह संख्या 34.1 मिलियन थी। मध्यप्रदेश में वर्तमान में आध्यामिक और धार्मिक पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) राज्य के पर्यटन आकर्षणों को प्रचारित करने और आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर केन्द्रित नये पर्यटन सर्किट विकसित करने का मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के दौरान 12 FAM टूर संचालित किये जायेंगे, जिसमें टूर ऑपरेटर्स को प्रदेश के विभिन्न पर्यटन गंतव्यों का भ्रमण कराया जायेगा। साथ ही एक सितम्बर को वन विहार में “रन फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म” आयोजित की जायेगी।

Related posts

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए संभाग आयुक्त द्वारा वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

देश का बजट  विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ता कदम है  : संपतिया उयके   केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा  कार्यालय में आयोजित  पत्रकार वार्ता,   बजट से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

Reva India News

जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ने से विद्यार्थियों ने प्रवीण्य सूची में स्थान पाया है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने प्रदेश व जिले की प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिला योजना भवन में मेधावी छात्र सम्मान-2025 का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment