Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक अक्टूबर को वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयाँ दी जायेगी

मंडला 26 सितंबर 2024

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण ने बताया कि एक अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाईयों का निःशुल्क वितरण चिकित्सकों के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जो वरिष्ठ नागरिक अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहते है वे नियत तिथि व समय में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क कराकर दवाईयां प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और वृद्धजनों का सम्मान भी किया जावेगा तथा शतायु सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे वृद्ध जिन्होने 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है उन्हें भी सम्मानित किया जावेगा।

Related posts

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने किया रैन बसेरा में कंबल बैंक का शुभारंभ

Reva India News

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 20 फरवरी तक होंगे पंजीयन

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी

Reva India News

Leave a Comment