Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मक्सी में हुई जनहानि में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंडला 26 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के मक्सी में आपसी विवाद के बाद से हुई जनहानि पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने देर रात हुई घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त दोषियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के लिए हम कटिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कमिश्नर और आईजी उज्जैन रेंज ने मक्सी का दौरा किया।

Related posts

आजीविका मिशन के तहत् नैनपुर में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प 11 नवम्बर तक होंगे शिविर आयोजित

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की संशोधित अन्तिम सूची प्रकाशित

Reva India News

लंबित हिट एण्ड रन प्रकरण एक सप्ताह में निपटाएं – कलेक्टर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment