Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर किया सादर नमन  

मंडला 11 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान सेवाव्रती और लोकतंत्र रक्षक सेनानी, ‘राष्ट्रऋषि’ भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर सादर नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत रत्न नानाजी देशमुख जी ने अन्नदाता किसानों और जनजातीय समाज के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘ग्रामोदय’ से ‘राष्ट्रोदय’ के संकल्प को चरितार्थ करके दिखाया। आपातकाल आंदोलन में भी आपने महती भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नानाजी का सम्पूर्ण तपस्वी जीवन मनुष्यता की सेवा और अनीति के विरुद्ध सदैव मुखर रहने की शिक्षा प्रदान करता है।

Related posts

सांकेतिक रूप से होगा मड़ई मेले का आयोजन

Reva India News

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा समय-सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने के दिए निर्देश

Reva India News

प्राकृतिक खेती से स्वास्थ्य एवं मुनाफा दोनों कमा रहे राजेन्द्र एकीकृत खेती के साथ स्वयं कर रहे जैविक खाद निर्माण एवं बीज तैयार

Reva India News

Leave a Comment