Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत नावघाट में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नावघाट में साफ-सफाई कर श्रमदान किया

मंडला 12 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माँ नर्मदा नदी के जल को स्वच्छ व निर्मल रूप से प्रवाहित करने और तटों को साफ सुथरा रखने के लिए नमामि नर्मदे सेवा अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को सभी अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, व्यापारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और नागरिकगण शामिल होकर नर्मदा नदी के घाटों से कूड़ा करकट हटाकर, साफ सफाई व श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता रखने की समझाईश देते हैं। जिससे कोई भी नागरिक या श्रद्धालु नर्मदा नदी में दूषित सामग्री या पूजन सामग्री को प्रवाहित न करें। नर्मदा नदी के तटों में कूड़ा करकट न डाले। नर्मदा नदी में गंदे कपड़े न धुलें और अनुपयोगी सामाग्री न डालें। नर्मदा नदी के तटों को हमेशा साफ व स्वच्छ रखें। इस अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि कचरे को इधर उधर न फेककर कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें।

जिससे नर्मदा नदी के तट साफ सुथरे रहें। इस अवसर पर नावघाट में झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर कचरा एकत्रित किया गया और कचरे को कचरा संग्रहण वाहन में भरकर ले जाया गया। नावघाट में पॉलीथीन, प्लास्टिक सामग्री और अन्य कचरों को हटाने की कार्यवाही की गई।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों और नागरिकों के साथ मिलकर नर्मदा नदी के नावघाट में साफ सफाई की। उन्होने कचरा एकत्रित कर कचरे को अन्यत्र ले जाकर नष्ट करने को कहा। नर्मदा नदी के तट पर स्थित मलबे को श्रमदान कर हटाया गया। लोगों को नर्मदा नदी के तटों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, जिला पंचायत सदस्य व सभापति ’संचार व संकर्म’ श्री शैलेष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सीडाम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नफाडे, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी, विकासखंड समन्वयक प्रस्फुटन समिति नवांकुर, संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने इस अभियान में शामिल होकर नावघाट की साफ सफाई की।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 जुलाई 2022

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 16 अगस्त को

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 नवम्बर 2021

Reva India News

Leave a Comment