Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर ने किया जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

मण्डला 16 अक्टूबर 2024

सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने मंडला विकासखंड के पदमी और औघटखपरी में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा प्रत्येक बीमार व्यक्ति को बेहतर उपचार प्रदान करते हुए दवाईयों का वितरण करें। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कुपोषण की जाँच, आयुष्मान कार्ड सहित 12 तरह की जाँचों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, उपसंचालक कृषि मधु अली, जनपद पंचायत सीईओ मंडला विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिला पंचायत श्री विनोद मरावी संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे।

Reva India News

श्रम विभाग ने शुरू किया ‘श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम’, संस्थानों से अधिकाधिक उपयोग की अपील

Reva India News

18 जून को लगाए गए 30 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment