Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती का रिहर्सल किया गया

मंडला 9 नवंबर 2024

माँ नर्मदा नदी के महिष्मति घाट में देवउठनी एकादशी 12 नवंबर 2024 से संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती प्रारंभ की जाएगी। पंचचौकी महाआरती के आयोजन के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष शनिवार को महिष्मति घाट में पुजारियों के द्वारा पंचचौकी महाआरती का रिहर्सल किया गया। इस दौरान माँ नर्मदा जी की महाआरती की गई। पंचचौकी महाआरती के द्वारा माँ नर्मदा जी के समक्ष सावधान मुद्रा में होकर आरती उतारी गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद कुमार, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, समाजसेवी श्री उमाशंकर सिंधिया, श्री पुहुप सिंह भारत सहित पुजारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

ज्ञान दीप स्कूल की एलुमनाई मीट 2025 का हुआ भव्य आयोजन देश विदेश में सीधा प्रसारण देख रोमांचित हुए जान दीप स्कूल के पूर्व छात्र 

Reva India News

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment