Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने जनजातीय जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

मंडला 15 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा चौक महाराजपुर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सभी प्रदेश और जिले वासियों को जननायक बिरसा मुंडा जी की जयंती पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा लोक गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने इस अवसर पर जनजातीय सैला नृत्य भी किया। जनजातीय लोक नृत्य ने उपस्थित जन समुदाय का मनमोह लिया। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि जनजातीय जननायक बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी का बिगुल फूंका था। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सरकार के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। जिससे हम भगवान बिरसा मुंडा की जीवनगाथा से अवगत हो सकें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत मंडला उपाध्यक्ष श्री कमलेश तेकाम पूर्व विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत सदस्य सुश्री ललिता धुर्वे, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सीडाम एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव नगर पालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े गोंड समाज महासभा के अध्यक्ष श्री धनुआ उईके सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी पत्रकारगण और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

आज वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस होगा आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने किया नवनिर्मित डाकघर पासपोर्ट कार्यालय का निरीक्षण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नपा अध्यक्ष और कलेक्टर ने वॉकाथन (रैली) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment