Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पिपरिया में 42 लाख 53 हजार की लागत से बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

मंडला 16 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत पिपरिया विकासखंड निवास में 42 लाख 53 हजार की लागत से निर्माण किए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पिपरिया में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया गया है। अमृत सरोवर में अधिक मात्रा में जल संचय करने के लिए गहरीकरण करने और ओवरफ्लो की ऊँचाई बढ़ाने को कहा गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अमृत सरोवर से बहते हुए जल को रोकने के निर्देश दिए।

जिससे अमृत सरोवर में जल संचय करके रखा जा सके। उन्होंने अमृत सरोवर के आसपास एवं मेढ़ पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर में मछली पालन का व्यवसाय भी करने को कहा। जिससे मछली पालन करने वाले व्यक्ति का समूह को लाभ हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर जिले में रबी फसल की बुआई और उर्वरक की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम निवास शाहिद खान, तहसीलदार श्री मरावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

चिरईडोंगरी में आई उर्वरक की रैक मंडला को मिली 767.25 में.टन यूरिया

Reva India News

बिना नंबर प्लेट के 9 ट्रैक्टरों पर चालानी कार्रवाई अमानक हॉर्न बजाने पर जब्त कर 3500 रूपए का जुर्माना

Reva India News

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक 11 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment