Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुखलाल को तत्काल मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैषाखी

मंडला 19 नवंबर 2024

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेष मिश्रा के निर्देश पर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं।          ऐसा ही वाक्या मंगलवार को भी देखने को मिला। मुनु घुघरी निवासी सुखलाल पटेल ने कलेक्टर को दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैषाखी के लिए आवेदन दिया और बताया कि उन्हें दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में बड़ी कठिनाई होती है। मुझे वैषाखी की आवष्यकता है। इस पर कलेक्टर सोमेष मिश्रा ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि तत्काल सुखलाल का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही करें। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर ही सुखलाल को दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैषाखी प्रदान की।

दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैषाखी पाकर सुखलाल अत्यंत खुश हुए एवं कलेक्टर से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। कलेक्टर ने भी सुखलाल से उनके एवं उनके परिवार के बारे में आत्मीय बात की। सुखलाल ने इस दौरान जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना की।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

Reva India News

विश्व सिकिल सेल दिवस का आयोजन आज

Reva India News

सहायक खनिज अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 98.21 प्रतिशत वेटेज स्कोर के लिए मिला सम्मान

Reva India News

Leave a Comment