Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम

मंडला 20 नवंबर 2024

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय उप निर्वाचन 2024 हेतु नगरीय निकाय में पार्षद पद का निर्वाचन ईव्हीएम से 9 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद निवास के वार्ड क्रमांक 13 आईटीआई के प्राथमिक शाला भवन करौंदी में पार्षद पद के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। निर्वाचन हेतु 25 नवंबर 2024 की दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 26 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा तथा अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 दोपहर 3 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 28 नवंबर 2024 को किया जाएगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 12 दिसंबर 2024 को प्रातः 9 बजे से की जाएगी।

Related posts

आधुनिक शिक्षण तकनीक, एआई और गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया गया जोर कक्षा दसवी के शिक्षकों का छह दिवसीय अकादमिक प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

दीवाली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

Reva India News

डूबने से मृत्यु पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment