Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धान उपार्जन कार्य हेतु उपार्जन केन्द्रों पर दल का गठन किया गया

मंडला 5 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु जारी नीति के अनुसार उपार्जन केन्द्र की गतिविधियों के पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को केन्द्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपार्जन नीति अनुसार भारत सरकार के पोर्टल www.pcsap.in पर अपलोड उपार्जन केन्द्र प्रभारी द्वारा किए जाएंगे, इसका सत्यापन उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी एवं विकासखण्ड में पदस्थ सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा किया करेंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन कार्य में उपार्जन केन्द्रों पर दल का गठन किया गया है। दल के अधिकारी/कर्मचारी उपार्जन केन्द्र में धान का गुणवत्ता परीक्षण कर शासन के मापदण्ड अनुसार ही धान का क्रय करायेंगे एवं केन्द्रों में प्राप्त समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने घुघरी में देखे वाटरशेड परियोजना के कार्य

Reva India News

कान्हा टायगर रिजर्व में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

Reva India News

जिले से कुपोषण तथा एनीमिका के दाग को मिटाने समग्र प्रयास जरूरी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment