Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित समस्त श्रद्धालु रेवाशक्ति सहस्त्र कुंडीय यज्ञ तिथि एकादशी के अवसर पर पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

मंडला 10 जनवरी 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की उपस्थिति में शुक्रवार को रेवाशक्ति सहस्त्र कुंडीय यज्ञ तिथि एकादशी के अवसर पर माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती संपन्न हुई। पंचचौकी महाआरती के दौरान माहिष्मती घाट में दीप प्रज्वलित किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। जिससे माहिष्मती घाट पूरी तरह से जगमगा उठा। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। पंचचौकी महाआरती में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगण माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती के दौरान नर्मदा नदी में पुष्प प्रवाहित किया गया।

इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान ’पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय राधेकृष्णा, जय श्री राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी को प्रसादी का वितरण किया गया। पंचचौकी महाआरती में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य सभापति (संचार एवं संकर्म) श्री शैलेष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, सहित श्री फ्रफुल मिश्रा, श्री सचिन शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण, श्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ  

Reva India News

नजूल नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर 20 अगस्त तक

Reva India News

Cops take seized SUV for joyride; owner tracks car, locks them inside for 3 hrs

Admin

Leave a Comment