Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आनंद उत्सव में परंपरागत खेलों में सहभागिता की आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत स्टेडियम में परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया

मंडला 14 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर जनवरी माह में आनंद उत्सव प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत मंडला जिले में स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों का आयोजन किया गया है। आनंद उत्सव कार्यक्रम में परंपरागत खेल पतंगबाजी, गिल्लीडंडा, कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, पुट्टू, सितोलिया, चम्मच दौड़, नीबू दौड़ खेल खेले जा रहे हैं। आयोजित कार्यक्रम में जिले के महिला, पुरूष, दिव्यांग, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों की सहभागिता है। उन्होंने बताया कि आनंद उत्स्व पर सभी खेलों को आपसी भाईचारा और सहभागिता के साथ खेला जा रहा है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आनंद उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पतंग उड़ाए, गिल्ली-डंडा का खेलकर आनंद उत्सव कार्यक्रम में आयोजित खेलों में सहभागिता की। इस अवसर पर नगरपालिका मंडला उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, डीएफओ मंडला, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, महिला, पुरूष, युवा, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित पत्रकारगण मौजूद थे।

Related posts

कलेक्टर ने किया सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का सम्मान

Reva India News

मध्यप्रदेश में पशुपालकों के लिए नई पहल : ‘गोरस मोबाइल ऐप’ से बढ़ेगी आय और उत्पादन

Reva India News

हैप्पी सीडर, सुपर सीडर व स्मार्ट सीडर के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment