Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

राज्यपाल का हेलीपेड पर हुआ स्वागत

मंडला 1 फरवरी 2025

मंडला के जंतीपुर में पीएम जनमन योजना के तहत लाभान्वित बैगा समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल हेलीकॉप्टर द्वारा कटंगी मंडला हेलीपेड पहुंचे। हेलीपेड पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने महामहिम राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके भी शामिल हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, डीएफओ श्री नित्यानंद, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम बिछिया श्री सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री आकिप खान, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनाली सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ग्रीन हाउस में आशुतोष से मुलाकात की

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 6 वर्षीय राज्य स्तरीय गोल्ड मैडल आशुतोष जायसवाल और माता पिता से मुलाकात की। राज्यपाल श्री पटेल ने आशुतोष से बात करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी।

Related posts

शासकीय वरिष्ठ मूल शाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

10 जून को लगाए गए 701 कोविड टीके

Reva India News

13 नवंबर को बीजाडांडी के जनपद सभागार में स्वरोजगार स्थापित करने जागरूकता शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment