Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों का अवलोकन

 प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने मंडला विकासखंड के ग्राम सेमरखापा में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन एवं पीएम श्री स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में तकनीकि मापदंडों का उपयोग करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्तायुक्त सामग्रियों का उपयोग करें। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने कहा कि शेष निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान एसडीओ श्री आदित्य पांडे, उपयंत्री सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्राथ. एवं माध्य. शालाओं में गर्म पका हुआ भोजन वितरण के निर्देश

Reva India News

प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक भागीदारी के लिए निर्देश जारी

Reva India News

नारायणगंज जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को अवंतीबाई स्कूल के हॉल क्रमांक-1 में

Reva India News

Leave a Comment