Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कालपी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आज जबलपुर उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस शामिल होंगे

मंडला 15 फरवरी 2025

सीएम राईज स्कूल कालपी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के चीफ जस्टिस श्री सुरेश कुमार कैत शामिल होंगे। शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी, विशेष न्यायाधीश श्री आर.के. रावतकर सहित अन्य विद्वान न्यायाधीश उपस्थित होंगे।

शिविर की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

 

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कालपी में आयोजित होने वाले विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी शिविर के पूर्व सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करें। बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, मंचीय व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में विधिक साक्षरता, साईबर सुरक्षा, विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, श्री हुनेन्द्र घोरमारे, श्री जेपी यादव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रौढ़ साक्षरता के लिए प्रारंभ हुआ ’नवभारत साक्षर’ अभियान कलेक्टर ने पीपरपानी में महिलाओं को किया प्रेरित

Reva India News

उच्च न्यायालय जबलपुर के चीफ जस्टिस ने किया बालिका छात्रावास का निरीक्षण

Reva India News

बरबसपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में पहुँचे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment